21-Dec-2021
घाटशिला,(रुमकी घोष-सम्बाद दाता) भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिले का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग गालुडीह मारवाड़ी धर्मशाला में जिलाध्यक्ष श्री सौरभ चक्रवर्ती के अध्यक्षता में आज सुसम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ दिनांक १8/१२/२०२१ से २०/१२/२०२१ को भाजपा के पारम्परिक रीति से हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को कई सत्रों में बाँटा गया था। विभिन्न विषयों के प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। डाॅ दिनेशानन्द गोस्वामी, श्री नन्दजी प्रसाद, श्री जे बी तुबिद, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री विनोद सिंह,श्री लक्ष्मण टुडू, श्री अभय सिंह, श्री रोहित लाल सिंह, श्री राकेश मिश्रा, श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, श्री मनोज गिरि एवं प्रदेश महामंत्री आदरणीय डाॅ प्रदीप वर्मा जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया । कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र जी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिला के महामंत्री सह प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी हाराधन सिंह,एवं गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा एवं टीम के अहम योगदान रहा।
Us
Us
Us
Us