23-Mar-2022
बलांगीर(प्र.नं)189 बटालियन सीआरपीएफ, बलांगीर (ओडिशा ) ने आजादी का अमृत महोत्सव : देश की हिफाजत-देश की सुरक्षा के थीम पर ई0/189 ,सीआरपीएफ जगदलपूर, जिला-बलांगीर ओडिशा में सिविक एक्शन प्रोग्राम्स का आयोजन किया । जिसके अंतर्गत रेडियो सेट, सौर ऊर्जा लालटेन,आवश्यक दवाएँ इत्यादि जरूरतमंदी को बांटे गए । इस अवसर पर श्री पवन कुमार तिवारी , कमाण्डेन्ट -189 बटालियन ने, श्री पिता बासा पांन्डा (सेकेंड -इन-कमाडं, डॉ राम रघुनाथ राम (मुख्य चिकित्सा अधिकारी -189 बटा0),श्री सुरेन्द्र कुमार सहा0 कमाण्डेन्ट 189 बटालियन सीआरपीएफ की उपस्थिति में जगदलपूर, बडकुनजारी, सुकलीपाहाड, नयापारा, कुरमा, पुटका,खिरापली, विज्रराबाटा, धरूयाबाटा, चिरोली, लेरगांव,लाखमरा,डोनग्रीपल्ली,गोनचाडीह, लाहनडीपुर और सराईकेला गांवों के जरूरतमंद लोगों को वितरित किया । इस अवसर पर श्री पवन कुमार तिवारी , कमाण्डेन्ट -189 बटालियन ने ग्रामीणों और संबंधित गांवों के सरपंचों को आश्वासन दिया और उन्है अवगत कराया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वे कम्पनी कमांडर से संपर्क कर सकते है ताकि कंपनी या युनिट स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान/निपटान किया जा सकें अन्यथा उनकी समस्या को उच्च स्तर /प्राधिकरण तक ले जाया जाएगा । इस कार्यक्रम में विभिन्न दुर - दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों के लोग और गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल हुए ।
सिविक एक्शन प्रोग्राम -2022 का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव जो भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75 साल और देश के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मानने और मनाने के लियें एक पहल है के तत्वावधान में आईजीपी, ओडिशा सेक्टर, सीआरपीएफ, भुवनेश्वर के निर्देश पर किया गया था । यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि 189 बटालियन , सीआरपीएफ बालनगीर (ओडिशा ) राष्ट्र विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए परिचालन गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा , सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने और बनाए रखने के लिए सिविक एक्शन प्रोगा्रम के तत्वावधान में सामान्य जनता की भलाई के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविघियॉ करती है । इन गतिविधियों के माघ्यम से सीआरपीएफ समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति के करीब पहुंचने का प्रयास करती है । इससे सुरक्षा बलों और समाज के बीच भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है । गत वषों में भी सर्वजन के हित में 189 बटालियन , सीआरपीएफ ने अन्य सामग्रिया जैसे कंबल,किताबें, कपड़े इत्यादि बांट कर जनता में सदभाव बनाया ।
Us
Us
Us
Us