26-Mar-2022
बलांगीर(पि.र) 189 बटालियन , केरिपुबल , बलांगीर ( ओडिशा ) द्वारा भूतपूर्व सैनिक दिवस का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बटालियन मुख्यालय, शांतिपारा में केरिपुबल के भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम कमाण्डेन्ट श्री पवन कुमार तिवारी ने उपस्थित केरिपुबल के भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत किया और उन्हें उनके लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया । अपने स्वागत भाषण में कमाण्डेन्ट पवन कुमार तिवारी ने भूतपूर्व सैनिकों से कहा कि आज के इस कार्यक्रम का आयोजित केरिपुबल में सेवारत रहते हुए बल को आगे बढाने में आपके प्रयास और योगदान को मान्यता देने के प्रयोजन से किया गया है । केरिपुबल आज जिस मुकाम पर पंहुचा है और जिस कारण से इस बल को विश्व का सबसे बड़ा बल होने का गौरव प्राप्त है, उसमें कहीं न कहीं आप सभी केरिपुबल के वयोवृद्ध भूतपूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है । आप ही के द्वारा बताये गये रास्ते पर चलते हुए हम लगातार देश सेवा कर रहे हैं । देश की सेवा करने का तरीका जो आप बता कर गये हैं उसी की बदौलत देश के कोने - कोने और विदेशों में भी केरिपुबल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है । आज देश और खुद केरिपुबल आपके प्रदर्शन को मान्यता दे रहा है और आपके सम्मान में सभी ग्रुप केंद्र और यूनिटें यह कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं । आज के इस कार्यक्रम की पृष्ठभूति में मैं बताना चाहूगां कि सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त लोगों को सम्मानित करने के लिए शौर्य अधिकारी संस्थान , वसंतकुंज , नई दिल्ली में 19/02/2021को भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह आयोजित किया गया था , जहां सीआरपीएफ के वयोवृद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया था और माननीय महानिदेशक द्वारा सीआरपीएफ के वयोवृद्ध लोगों के लिए एक लोगो भी जारी किया गया था । इस अवसर पर सीआरपीएफ महानिदेशक द्वारा प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के दौरान नियमित आधार पर वयोवृद्ध या भूतपूर्व सैनिक दिवस दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया था । किन्तु पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और COVID - 19 ( OMICRON ) के साथ - साथ पूर्व सैनिकों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए , उन्होंने फरवरी के महीने में भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया था । इस लिए महानिदेशक महोदय ने इस वर्ष भूतपूर्व सैनिक दिवस आज यानि केरिपुबल वार्षिकोत्सव के बडा - खाना कार्यक्रम से एक दिन पहले आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की है । इस लिए आज केरिपुबल के सभी ग्रुप केंद्र और यूनिटों द्वारा भी अपने क्षेत्राधिकार में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित करके भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी पूर्व यादों और सेवानिवृत जीवन के अनुभव यूनिट के सेवारत अधिकारियों व जवानों के साथ साझा किए । ऐसा ही एक कार्यक्रम महानिदेशालय केरिपुबल की ओर से शौर्य अधिकारी संस्थान , वसंतकुंज , नई दिल्ली में किया गया जिसकी लाईव स्ट्रीमिंग यूटयूव लिंक पर की गई , उस कार्यक्रम का प्रदर्शन बटा मनोरंजन कक्ष में किया गया जिसका लाभ उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने भी लिया । कार्यक्रम के दौरान सामान्य जलपान और अन्त में दोपहर भोज के उपरान्त केरिपुबल भूतपूर्व सैनिकों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए इस आश्वासन के साथ विदाई दी गई कि जीवन में कभी भी कोई कठिनाई आए तो 189 बटा . सीआरपीएफ हमदर्द बनकर हमेशा उनके साथ है ।
Us
Us
Us
Us