28-Jul-2023
बलांगिर(तेजराज मित्र्र, पिआरऔ) 85वें सीआरपीएफ स्थापना दिवस' के अवसर पर, 189 बटालियन, सीआरपीएफ ने 27 जुलाई, 2023 को कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) राष्ट्र की सेवा में अपने शानदार 84 वर्ष पूरे कर रहा है और 27 जुलाई 2023 को 'स्थापना दिवस' मना रहा है। देश का इतिहास दुनिया के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के मातृभूमि के प्रति बहुआयामी कर्तव्यों, बलिदानों और अत्यंत समर्पण में योगदान को सुनहरे शब्दों में समेटे हुए है।
दिन की शुरुआत में 189 बटालियन सीआरपीएफ के सभी अधिकारियों और जवानों ने वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात् देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को मनाने के लिए सबसे वरिष्ठ अधिकारी ने क्वार्टर गार्ड में जनरल सलामी ली, और सभी सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों को मिठाइयां बांटीं गई।
शाम को सभी अधिकारियों की उपस्थिति में अंतर कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि भोज के लिए पारंपरिक बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
Us
Us
Us
Us