02-Oct-2026
बलांगीर(पिआर) श्री प्रशांत कुमार साहू, कमाडेंट के मार्ग दर्शन मे 189 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 01/10/2026 राष्ट्रव्यापी स्वच्छता सेवा अभियान-2026 के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व निर्धारित पर CTU (Cleanliness Target Unit) आर. आर. कॉलोनी, शासकीय उच्च विद्यालय, लरकीपाली, बलांगीर पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही, सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्त-दान दिवस के अवसर पर एक विशेष रक्त-दान शिविर का आयोजन राजकीय जिला अस्पताल, बलांगीर मे किया गया।
एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान में श्री जितेन्द्र सिंह, उप कमाडेंट, श्री सरवर खान, उप कमाडेंट-189 बटालियन, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों तथा आर आर कॉलोनी, शासकीय उच्च विद्यालय, लरकीपाली, बलांगीर के प्राचार्य/शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित स्थानीय पार्षदा (काउंसलर) श्रीमत्ति अस्मिता नंदा ने भी सम्मिलित होकर स्वच्छता कार्य में बहुमूल्य योगदान दिया।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्त-दान दिवस के अवसर श्री जितेन्द्र सिंह, उप कमाडेंट, श्री सरवर खान, उप कमाडेंट-189 बटालियन और जिला अस्पताल के डॉक्टर आरती पांडा (वी.वी.ओ, ब्लड बैंक) एवं डॉ. अशोक कुमार मिश्रा (एम.ओ, ब्लड बैंक) उपस्थित रहे। जिसमें 189 बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़चढ़ कर स्वैच्छिक रक्त-दान किया।
189 बटालियन के उक्त वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता एवं स्वैच्छिक रक्त-दान के प्रति सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ समाज एवं पर्यावरण की सेवा करना हमारा परम ध्येय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ भारत का निर्माण होता है और रक्तदान से अमूल्य जीवन बचता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास के परिसर को सदैव स्वच्छ रखने एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में दिनांक 02/10/2026 को निर्धारित की गई CTU स्थल पर विद्यालय स्टाफ के साथ अधिकारियों एवं कर्मियों ने मिलकर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत वृक्षारोपण (एक पेड़ मां के नाम) कार्यक्रम किया गया, साथ ही प्रणा० महानिदेशालय के निर्देशानुसार सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया एवं मिठाई वितरण की गई।
Us
Us
Us
Us