09-Jan-2025
बलांगीर(पिआर) राष्ट्रव्यापी फिटनेस आंदोलन को मजबूत बनाने तथा वातावरण को हरा भरा रखने के उदेष्य से बलांगीर के आम जनता को जागरूक करने के लिए सरकारी आई.टी.आई कॉलेज लरकीपाली बलांगीर के लगभग 100 छात्र छात्रायें व षिक्षक दिनांक 06/01/2025 को 189 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कार्मिकों के साथ श्री मृणाल कांती विष्वास, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में षांतिपाडा सी.आर.पी.एफ कैम्प से आई.टी.आई कॉलेज, खुंटपाली, षांतिपाडा चौक, राजेन्द्र विष्वविद्यालय तथा वापस सी.आर.पी.एफ कैम्प षांतिपाडा तक लगभग 8 किलो मीटर का सफर साइकिल से तय किया जिसमें रीब 150 साइकिल चालक षामिल हुए । इस मौके पर श्री मृणाल कांती विश्वास द्वितीय कमान अधिकारी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए वताया कि फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राईव एक राष्ट्रवापी पहल की शुरूआत है , जिसका उदेश्य साइकिलिंग को परिवहन के एक स्वस्थ, टिकाऊ तरीक के रूप में बढ़ावा देना है । साइकिलिंग प्रदुषण का समाधान है और स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान कर्त्ता है । इस पहल का उदेश्य सामुदायिक जुडाव,फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को वढ़ावा देना है। शरीर को स्वस्थ एवं फिट बनाए रखने के लिए शारिरीक सक्रियता बहुत आवश्यक होती है । नियमित रूप से साइकिल चलाना तिहीन जीवन शैली से जुडी स्वास्थ समस्याओं के जोखिम को कम करने के सर्वो त्तम तरीको में एक है। रोजाना साइकिल चलाने की आदत शारिरीक रूप से सक्रिय बनाए रखने में मददगार होता है जिससे मोटापा , हृदय रोग , मानसिक बीमारी , मधुमेह और गठिया जैसी ग ंभीर बीमारियों का जोखिम स्वभाविक तौर पर कम हो सकता है । फिट इंडिया मुवमेंट के तहत देश भर में लगभग 1000 स्थानों पर इसका आयोजन किया गया है ।
Us
Us
Us
Us