22-Jun-2025
बालंगीर(तेज राज मिश्र, पिआरओ),21 जून 2025 को श्री प्रशांत कुमार साहु, कमाण्डेंट 189 बटालियन के0रि0पु0बल के निर्देशन में आई0टी0आई0 बालंगीर के प्रांगण में 11 वाॅ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूम - धाम से मनाया गया। इस अवसर पर के0रि0पु0 बल के अधिकारियों एवं जवानों के साथ आई0टी0आई0 बालंगीर के स्टाफ, छात्र व छात्रायें शांतिपाडा योग टीम के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक लगभग 300 की संख्या में मौजूद होकर आयोजन का प्रतिभागी व हिस्सा बने।
इस समारोह में श्री मृणाल कांती विश्वास, द्वितीय कमान अधिकारी, 189 बटालियन के0रि0पु0 बल ने योग के महत्व के संबंध मे प्रकाश डाला तथा सभी को नित्य दिन योग करने के लिए प्रेरित किया साथ ही श्री सरवर खाॅ, उप कमा0, 189 बटालियन के0रि0पु0 बल, आई0टी0आई0 बालंगीर के प्रिसिंपल श्री सोमा ओराम, शांतिपाडा योग टीम के योग गुरू यादव नायक तथा अषुतोष मिश्रा ने आज के कठीन दौर में सभी लोगों को योग अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए समझाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लिका साहु म्युनिसिपल्टी चेयर पर्सन ने योग दिवस में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। सभी उपस्थित दर्शकांे से आग्रह किया गया कि सभी इसे अपने नियमित दिनचर्या में शामील करें एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाये तथा अपने परिवार जनों को भी योग करने के लिए प्रेरित करें।
21 जून 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार प्रसार हेतु 189 बटालियन के अधिकारियों व कार्मिको ने दिनांक 27/05/2025 से लेकर 20/06/2025 तक बालंगीर के विभिन्न जगहों जैसे स्कूल काॅलेज, पार्क, पौराणिक स्थल, गाॅवो एवं रेलवे स्टेशन पर लगातार योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर आम जनो, विधार्थियो एवं बुजुर्गो को योग से मिलने वाले फायदों के बारे में अवगत कराया ।
Us
Us
Us
Us