30-Jun-2025
बलागींर(पिआर)27 जून 2025 को 189 बटालियन के०रि०पु०बल कैम्प परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की धूम-धाम से पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया जिसमें शांतिपाडा के स्थानीय लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहें। पूजा अर्चना समाप्ति के पश्चात कैम्प परिसर से सायं 04 बजे दुर्गा मंडप शांतिपाडा चौक तक शोभा रथयात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा व भाग लेकर रथयात्रा की शोभा बढाया।
प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी दिनांक 05/06/2025 दिन शनिवार को दुर्गा मंडप शांतिपाडा से कैम्प परिसर मंदिर तक भगवान श्री जगन्नाथ जी की बाहुडा यात्रा निकाली जाएगी एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी के वापसी के खुशी के उपलक्क्ष में 189 बटालियन के०रि०पु०बल कैम्प परिसर में भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस महान मौके पर कैम्प के सभी सदस्यों के तरफ से बालंगीर के स्थानीय लोगों को बाहुडा यात्रा व प्रसाद ग्रहण हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
Us
Us
Us
Us