10-Jul-2025
बलांगीर(पिआर), पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, श्री प्रशांत कुमार साहू, कमांडेंट, 189 बटालियन सीआरपीएफ के मार्गदर्शन और श्री कनक वर्धन सिंह देव, उपमुख्यमंत्री, ओडिशा सरकार की गरिमामय उपस्थिति में, स्कूली बच्चों और 189 बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ, 07/07/2025 को ग्राम मिर्धापाली बलांगीर में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। यह पहल हरित भविष्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अभियान में जामुन, कटहल, नीम, आंवला, वर, पीपल आदि विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, द्वितीय कमान अधिकारी श्री मृणाल कांति विश्वास और 189 बटालियन सीआरपीएफ के उप कमांडेंट श्री सरवर खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम 05 पेड़ लगाना आवश्यक है, ताकि हरे-भरे और स्वच्छ पर्यावरण की विरासत का निर्माण हो सके। इस वर्ष के वृक्षारोपण का विषय एक पेड़ माँ के नाम है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में 189 बटालियन सीआरपीएफ के लगभग 96 कर्मियों ने भाग लिया और 500 पेड़ लगाए।
Us
Us
Us
Us