02-Aug-2025
बालंगीर(तेजराज मिश्र, पिआरओ), श्री प्रशांत कुमार साहु, कमाण्डेंट के निर्देशन में 189 बटालियन के०रि०पु०बल के द्वारा आपसी सौहार्द बढाने एवं बालंगीर के बेरोजगार नवयुवकों को सही मार्ग दर्शन तथा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबुत बनाने हेतु अल्पकालिन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस शिविर में लगभग 60 नवयुवक भाग लिया तथा जिन्हें पुलिस, सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती हेतु विद्यमान शरीरिक एवं चिकित्सा से संम्बन्धि योग्यताओं के बारे में जानकारी दी गई एवं अल्पकालिन शरीरिक प्रशिक्षण एवं मेडिकल सहायता देकर जागरूक किया गया। इसमें सभी नवयुवकों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उत्साह के साथ उपरोक्त शिविर में भाग लिया।
इस मौके पर श्री मृणाल कांती विश्वास, द्वितीय कमान अधिकारी एवं श्री सरवर खॉ, उप कमा० 189 बटालियन के०रि०पु०बल ने शिविर में उपस्थित नवयुवकों को संम्बोधित करते हुए बताया कि आज के समय में सही जानकारी के अभाव में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ नवयुवक भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। अतः 189 बटालियन के०रि०पु०बल के द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास बालंगीर के बेरोजगार नवयुवकों को संजीवनी का कार्य करेगा। इसके साथ- साथ उन्होने ये भी बताया कि बालंगीर के ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार नवयुवको को और ज्यादा जागरूक करने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जायेगा। आयोजित अल्पकालिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस बटालियन के श्री राकेश कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित नवयुवको को चिकित्सीय जॉच संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते हुए उन्होने खान-पान पर ध्यान रखने एवं नशीली बस्तुओं से दूर रहने हेतु नवयुवकों को जागरूक किया।
Us
Us
Us
Us