इसके साथ साथ इसी कड़ी में दिनाँक 16/08/2025 को बालंगीर के युवाओं एवं युनिट के कार्मिकों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी को ड्रग्स के दुरुपयोग से बचने व इससे मुक्ति पाने के उपायों के सम्बंध में विस्तार से समझाया गया ।
इस मौके पर श्री सरवर खान, उप कमाण्डेन्ट 189 बटालियन के.रि. पु.बल के द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आप सभी बच्चे भविष्य का का धरोहर हो, आने वाला कल आपके नाम होगा। आप लोगों को ये जानकारी होनी चाहिए कि अपना देश लगभग 200 साल तक अंग्रेजों की गुलामी के बाद आजाद हुआ तथा इस आजादी को दिलाने में हमारे वीर सेनानियों की लम्बी लडाई व कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली। एक स्वाधीन स्वशासित देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने देश को आगे बढाना और तिरंगे की शान शौकत को कायम रखने के लिए इसकी पुरी जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी ।
17-Aug-2025
बलांगीर(तैजराज मिश्र, पिआरओ) श्री प्रशांत कुमार साहु, कमाण्डेंट 189 बटा० के.रि.पु.बल के निर्देशन में 189 बटालियन के.रि.पु.बल कैम्पस शांतीपाडा, बांलगीर में दिनाँक 15/08/2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वाहिनी के कार्मिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहन किया गया । गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "हर धर तिरंगा" अभियान वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रुप में प्रारंभ किया गया था। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे संस्कृति मंत्रालय के तत्वाधान में चलाया जा रहा है । इसका उदेश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज को सरकारी संस्थानों के साथ साथ अपने घरों पर फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि भारत की स्वतंत्रता को प्रतीकात्मक रुप से मनाया जा सके। यह साझा पहचान, स्वतंत्रता और एकता का उत्सव है जो तिरंगे की भावना से बंधा हुआ है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान "हर धर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने के लिए बटालियन की कम्पनियां जो मणिपुर में तैनात है के साथ साथ मुख्यालय 189 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी व कार्मिकों ने दिनाँक 02/08/2025 से 15/08/2025 तक बालंगीर के बच्चों, युवा व आम नागरिकों के साथ मिलकर इन्हे जागरुक करने के लिए साईकिल, मोटर साईकिल व पैदल तिरंगा रैली / यात्रा निकाली गयी। साथ ही बालंगीर के विभिन्न स्कुलों जैसे आर. आर. कॉलनी हाई स्कुल लरकीपाली, लिटील फलावर स्कुल बालंगीर के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों एवं पारवती गिरी बाल निकेतन (अनाथालय) के बच्चों एवं इनकी देखभाल करने वालों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर उसके महत्व के संम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

Us
Us
Us
Us