08-Mar-2026
बलांगीर(पीआर), जिसके उपलक्ष में शांतिपाड़ा बलांगीर शहर में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 189 बटालियन मुख्यालय में श्री प्रशांत कुमार साहू, कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में हमारे बल परिवार की महिलाएँ एवं स्थानीय निवासी महिलाओं के लिए स्वास्थय और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ० राकेश कुमार शर्मा, CMO (OG)-189 बटालियन, श्री सरवर खान, उप कमाण्डेंट-189 बटालियन, की उपस्थिति में, डॉ० ममता ओराम, एसोसिएट प्रोफेसर (Obstetrics & Gynaecology), BBMC&H बलांगीर (ओड़िशा) एवं 189 बटालियन के०रि०पुबल चिकित्सालय स्टाफ के द्वारा हमारे बल परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय महिलाओं का शारीरिक चैकअप किया। डॉ० ममता ओराम ने हेल्थ चैकअप शिविर में उपस्थित महिलाओं के कल्याण, खानपान एवं मानसिक स्वास्थय के बारे में व्याख्यान के माध्यम से परामर्श (Counselling) की गई साथ ही महिलाओं को विशेष रूप से स्त्री रोगों के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थय जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिवारों एवं स्थानीय महिलाओं ने स्वास्थय परिक्षण शिविर का भरपुर लाभ उठाया।
Us
Us
Us
Us