11-Mar-2026
बलांगीर(पीआर) केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल इस वर्ष 87 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है, इस गौरवशाली अवसर पर मानवता की सेवा को मध्य नजर रखते हुए श्री प्रशांत कुमार साहू, कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में 189 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से राजकीय जिला अस्पताल, बलांगीर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमे जवानों ने मानव कल्याण एवं स्वस्थ भारत की भावना से प्रेरित होकर रक्तदान-महादान को साकार करने हेतु उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस कार्यक्रम में डॉ० राकेश कुमार शर्मा, CMO (OG) -189 बटालियन, श्री सरवर खान, उप कमाण्डेंट-189 बटालियन, जिला अस्पताल के डॉ० आरती पांडा ब्लड बैंक अधिकारी, डॉ० सुमित मुंड चिकित्सा अधिकारी (BBO) एवं श्री शेख अशरफ ब्लड बैंक काउंसलर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अस्पताल के इन विशेषज्ञों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किए गए इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवानों द्वारा दिया गया रक्त संकट के समय कई अनमोल जिंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधि भी साक्षी बने। उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस मानवीय पहल को व्यापक स्तर पर सराहा और कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का यह कार्य आम जनमानस में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और प्रगाढ़ करता है।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 189 बटालियन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल न केवल कठिन परिस्थितियों में देश की ढाल है, बल्कि समाज के सुख-दुख की घड़ी में भी सेवाभाव से ओतप्रोत होकर हमेशा मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है।
Us
Us
Us
Us