10-Apr-2026
बलांगीर(पिआर),दिनांक 09 अप्रैल 2026 को शांतिपाड़ा बलांगीर में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 189-बटालियन मुख्यालय में श्री प्रशांत कुमार साहू, कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में शौर्य दिवस (वालोर डे) का भव्य आयोजन किया गया। यह दिवस वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है। कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार बरनेला, सहायक कमाण्डेंट-189 बटालियन, द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा देश की एकता ओर अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का इतिहास बलिदान और वीरता की कहानियों से भरा है, आज का दिन हमे याद दिलाता है कि अनुशासन और साहस के बल पर हम किसी भी बड़ी से बड़ी चुनौतीयों का सामना कर सकते है।
इस अवसर पर 189 बटालियन में उपस्थित अधिकारीयों, अधीनस्थ अधिकारीयों और जवान बड़ी संख्या में भाग लिया एवं उन जवानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और बहादुरी के साथ किया ।
Us
Us
Us
Us