15-Oct-2022
बलांगीर(तेज राज मिश्र, पिआरओ),श्री पवन कुमार तिवारी कमांडेंट 189 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्वे में सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 जिसकी औपचारिक शुरूआत दिनांक 02/10/2022 को हुई थी के क्रम में आज दिनांक 15 अक्टूबर को कमांडेंट श्री पवन तिवारी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय—2, बलांगीर (ओडिशा) में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानों ने केन्द्री य विद्यालय—2 के शिक्षकों और छात्रों के साथ विद्यालय परिसर में सफाई का कार्य किया। स्वच्छता के इस नेक अभियान के दौरान कमांडेंट श्री पवन तिवारी के साथ केन्द्री य विद्यालय—2 के प्रार्चाय श्री पी०के० पानीग्राही व विद्यालय के शिक्षक, सीआरपीएफ से डा० राकेश शर्मा, एस०एम०ओ०, श्रीमती नीना शर्मा, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक संतोष कुमार, निरीक्षक आई० बाबू, उप निरीक्षक वेद प्रकाश, उप निरीक्षक ए०के० अचार्या, उप निरीक्षक तेज राज मिश्रा और यूनिट के कई कर्मचारी मौजूद थे। यह विशेष अभियान वर्ष 2021 में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान की तर्ज पर दिनांक 02/10/2022 से 31/10/2022 तक आयोजित किया जा रहा है।
Us
Us
Us
Us