10-Nov-2022
बरगढ़, (तेजराज मिश्र, पिआरओ) श्री पवन कुमार तिवारी कमांडेंट 189 बटालियन केरिपुवल के उपस्थिति में डी/189 बटालियन केरिपुवल द्वारा बरगढ़ जिले के पैकमल कस्बे में स्थित मिडिल इंग्लिस स्कुल ग्राउन्ड में सिविक एक्श्न प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिस में स्कुल छात्रों एवं क्लव सदस्यों को स्किप्पिंग रोप, फुटबॉल, फुटबॉल गोलपोस्ट नेट इत्यादि खेल सामग्री बांटा गया। ओडिशा राज्य में कानुन व्यवस्था बनाये रखने एवं आम जनता कि सुरक्षा हेतु तैनात 189 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपनी डुîटी के साथ-साथ समय निकालकर विभिन्न कार्यक्रम करता है जिसे कि पब्लिक से सम्पर्क बना रहे। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजुद भी समय निकालकर पब्लिक से प्रेम भाव एवं भाईचारा बनाये रखने केलिए अपना अमूल्य योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम के दौरान श्री पवन कुमार तिवारी, कमांडेंट 189 बटा0 ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि , हम पुलिस एवं जनता को सदेव भाईचारा से मिलकर रहेना होगा ताकि कोई भी दुष्क्रिया चक्र हम पर हावी न हो सके। हमे अपनी आने वाली पीढियों को स्वस्थ और सुंदर भारत बनाकर देना है। इस सिभीक एक्सन प्रोग्राम के दौरान श्री एस0के0 बढ़ेई (आई0आई0सी0) पैकमल पी0एस0, श्री श्रीधर प्रधान (एस0एम0ओ0) पैकमल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ,श्रीमती तुलावती तान्डि (ग्राम प्रधान) ग्राम पैकमल , श्रीमती सुभासिनी सेथ (ग्राम प्रधान) ग्राम मिठापली, श्रीमती सुचारिता पाण्डा (सभासद) कस्तुरवा गांधी मात्रुनिकेतन सेवाश्रम, श्रीमती स्वपना रानी (संचालिका) जसोदा यू0पी0 (एम0ई0) स्कुल, श्रीमती नीपुर दीप( सभासद ) विक्रम नगर सेवाश्रम, श्री द्वादस कुमार प्रधान (संचालक) पैकमल उच्च विद्यालय, श्री सुशांत साहु (संचालक) पैकमल उच्च प्राथमिक विद्यालय, श्रीमती निरुपमा नाग (समिति सभ्य) पैकमल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Us
Us
Us
Us