11-Nov-2022
बलांगीर (तेज राज मिश्र, पिआरओ), 10/11/2022 श्री पवन कुमार तिवारी कमाण्डेन्ट 189 बटा0 केरिपुवल के उपस्थिति में ए/189 बटा केरिपुवल द्वारा बलांगीर जिले के हरीशंकर कस्वे में स्थित नंदुपाला के मैदान में सिविक एक्श्न पोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें 24-ग्राम वासियो को बड़ी जल भंडारण टैंक बांटी गई। ओडीशा राज्य में नक्सली-विरोधी आपरेशन एवं आम जनता की सुरक्षा हेतु तैनात 189 बटा0 केन्द्रीय रिजर्व पुलिश बल अपने डयूटी के साथ-साथ समय निकाल कर बिभिन्न कार्यक्रम करता है जिससे पाब्लिक की संपर्क बना रहे। अपनी व्यस्त दिनचर्चा के बावजूद भी समय निकाल कर पाब्लिक से प्रेम भाव एवं भाई चारा बनाये रखने के लिए अपना अमूल्य योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम के दौरान श्री पवन कुमार तिवारी कमाण्डेन्ट 189 बटा0 में जनमानस को सम्बोधित करते हुये कहा कि, हम पुलिस एवं जनता को सदैव भाई चारा से मिलकर रहना होगा ताकि कोई भी दुश्क्रीय चक्र हमपर हावी ना हो सके। हमे अपनी आने वाली पीढ़ियो को स्वस्थ एवं सुंदर भारत बनाकर देना है। इस सिविक एक्शन प्रोग्राम के दौरान कम्पनी कमाण्डर ए/189 बटालियन सहायक कमाण्डेन्ट श्री सत्यवीर सिंह, श्रीमती नीलाद्री पुजारी (ग्राम सरपंच) नंदुपाला, श्रीमती संतोशिनी बोड़िया(ग्राम सरपंच) मोतिया भाटा, श्रीमती शकुंतला बेहरा (ग्राम सरपंच) तेलनपल्ली, श्रीमती रीना जार (ग्राम सरपंच) भान पुर, श्री मनोरंजन बारिक(स्कूल शिक्षक) व स्कूल के बच्चे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही स्कूल के बच्चो ने एक मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसके बाद सभी के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
Us
Us
Us
Us