20-Jan-2023
खपराखेाल(तेज राज मिश्र, पिआरओ)दिनांक 17/01/2023 को 189 बटालियन सीआरपीएफ, बलांगीर ओडिशा के बी0/189 सीआरपीएफ खपराखेाल जिला. बलांगीर ओडिशा में सिविक एक्शन प्रोग्राम् का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री पवन कुमार तिवारी, कमांडेंट.189 बटालियन ने, श्री लखविन्दर सिंह सहा0 कमांडेंट, बेटीखाई सिन्देरे सरपंच खपराखोल की उपस्थिति में, महुरूंडी, कर्लाकोटना, भालूडूंगुरी, कुलिहामुंडा, एंव खापराखोल गांव के जरूरतमंद लोगों को 43 नग0 कंबल वितरित किया है, साथ ही 17 छात्रों को कंप्यूटर सार्टिफिकट प्रदान गया जो कि बी0/189 सीआरपीएफ के अन्तर्गत 03 माह का बेसिक कंप्यूटर कि प्रशिक्षण सोनामोडि गाॅव मे पहले से ही प्राप्त किये हुए थे एवं साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री पवन कुमार तिवारी, कमांडेंट.189 वाहिनी ने ग्रांववालो को आश्वासन दिया और उन्हें अवगत कराया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे आपने नजजीकी सी0आर0पी0एफ0 कैम्प के कंपनी कमांडर से संपर्क कर सकते हैं । इस कार्यक्रम में विभिन्न दूर.दराज के गांव के पंच व वार्ड मेम्बर और आसपास के क्षेत्रों के कोई गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के लिए कार्यक्रम के पश्चात दोपहर के लिए भोजन का आयेाजन किया गया।
यह उल्लेख करना उचित है कि 189 बटालियन, सीआरपीएफ बलांगीर ओडिशा राष्ट्र विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए परिचालन गतिविधियों को अंजाम देने के अलावा सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने और बनाने के लिए सीएपी के तत्वावधान में जनता की सामान्य भलाई के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियाँ करती है। इन गतिविधियों के माध्यम से सीआरपीएफ समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति के करीब पहुंचने का प्रयास करती है। इससे सुरक्षा बलों और समाज के बीच भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है।
Us
Us
Us
Us